भागलपुर, फरवरी 4 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पासीटोला दुर्गास्थान में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ पंचांग पूजन और कलश शोभायात्रा के साथ किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। मंदिर परिसर से शुरू हुई शोभायात्रा केबी लाल रोड होते हुए बाबा मनसकामना नाथ मंदिर पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद शोभायात्रा मारवाड़ी पट्टी और नरसिंह भगवान ठाकुर बाड़ी होते हुए वापस पासीटोला दुर्गा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। अनुष्ठान के मुख्य पुरोहित पंडित माना शुक्ला ने बताया कि यजमान शंभू चौधरी ने सपत्नी विधिवत पूजन कार्य संपन्न किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.