वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी। महामंडलेश्वर स्वामी शांति गिरि के सानिध्य में होने वाले सात दिवसीय पंच कुंडात्मक शिव पंचायतन रुद्रस्वाकार यज्ञ के निमित्त रविवार को कलशयात्रा निकाली गई। डोमरी स्थित मौन गिरि आश्रम से आरंभ हुई यात्रा गंगा तट तक आई। कलशों में गंगाजल भर कर पूजन के उपरांत पुन: यात्रा यज्ञस्थल तक पहुंची। आश्रम के संत नागेश्वरानंद के नेतृत्व में आश्रम से हजारों नर नारियों ने कलश शोभायात्रा में हिस्सा लिया। इनमें महाराष्ट्र से आए भक्त भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। संयोजन आश्रम के सचिव राकेश त्रिवेदी ने चंदन, रोली, कुमकुम, केसर से तिलक से गुरु पूजन किया। स्वामी कैलाश सांगली, साकेत, जयेश, दलवी, शब्बू थोरात, संदीप शिंदे, गोविंद, एचएन पांडेय आदि ने संयोजन में सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.