प्रयागराज, दिसम्बर 7 -- अंदावा स्थित पटेल बाग में शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन के बैनर तले शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता बरखा आनंद ने कहा कि शिव केवल नाम नहीं हैं, अपितु शिव मानव जीवन के कल्याणकारी गुरु भी हैं। शिव के औघड़दानी स्वरूप से यश, वैभव, धन, संपदा, संतान की प्राप्ति होती है तो उनको गुरु बनाने पर ज्ञान की भी प्राप्ति हो सकती है। उन्होंने कहा कि ज्ञान के अभाव में धन संपदा का उपयोग अथवा उपभोग घातक हो सकता है। शिव जगतगुरु हैं, इसलिए संसार का हरेक व्यक्ति चाहे वह किसी भी जाति, लिंग, धर्म, संप्रदाय का हो शिव को अपना गुरू बना सकता है। केवल शिव को अपना गुरु मान लेने के विचार मात्र से स्वमेय शिष्यता का बोध हो जाता है। यही विचार मन में स्थायी होने पर शिव का शिष्य बनाता है। अर्चित आनंद ने कहा कि शिव को गुरु बनाने की अवध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.