हरदोई, फरवरी 14 -- मल्लावां। मल्लावा कस्बे में प्रज्ञापिता ब्रह्मकुमारी के सेवा केंद्र पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य कार्यक्रम में समाजसेवी व भाजपा नेता विशाल जायसवाल ने पहुंचकर पूजा अर्चना विधि विधान से की। शिव ध्वज लहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सेवा केंद्र की संचालिका प्रियंका दीदी ने समाजसेवी को पटका पहना कर स्वागत किया। उन्होंने शिवरात्रि पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर बताते हुए ईश्वरीय ज्ञान की जीवन में आवश्यकता पर सुंदर व्याख्यान दिया। राधा बहन, दिव्या बहन, राम दुलारे वी भक्त लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.