शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में बस्ता प्रतियोगिता
बदायूं, मई 20 -- विद्या भारती विद्यालय शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा अरुण से पंचम तक के विद्यार्थियों के लिए बस्ता प्रतियोगिता आयोजित की गई। दो चक्रों में चली इस प्रतियोगिता में बाहरी निर्णायक मंडल ने बस्तों का गहन निरीक्षण कर निर्धारित बिंदुओं के आधार पर अंक दिए। प्रतियोगिता में तराश कक्षा अरुण, माधव व हितांश कक्षा उदय, अनवी व अनुष्का कक्षा प्रभात, वेदांश व अर्पिता कक्षा प्रथम, उत्कर्ष व अनय कक्षा द्वितीय, काव्या, राभ्या व खुशी कक्षा तृतीय, परी, शिव शंकर व मान्या कक्षा चतुर्थ तथा अभिनव, आयुष व आस्था कक्षा पंचम ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य लालाराम वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने विजेता छात्र-छात्राओं को शुभकाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.