बदायूं, मार्च 9 -- बदायूं। शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्या भारती ब्रज प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री हरि शंकर कर्मण्येवाधिकारस्ते का संदेश देते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु श्रेष्ठ कर्म करने का आह्वान किया। व्यवस्थापक वीरेंद्र पाल झा ने पंक्तियों के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण और प्रेम का संदेश दिया। आचार्य दिनेश शर्मा ने भक्त प्रहलाद की कथा से सत्य की विजय का महत्व बताया। प्रवक्ता विनय कुमार सिंह चौहान,शिशु मंदिर अध्यक्ष अमृतपाल व व्यवस्थापक नवनीत प्रताप सिंह, डॉ. भास्कर शर्मा व संरक्षक सुरेश चंद्र सक्सेना ने होली की सभ्य व नवीन परंपराओं पर प्रकाश डाला। संचालन कृष्ण हरि शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य वेद रतन शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.