दरभंगा, फरवरी 17 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। मिथिला के बाबाधाम कुशेश्वरस्थान में महाशिवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को भी शिव दर्शन पूजा के लिए हजारों श्रद्धालुओं ने जलढरी कर पूजा-अर्चना की। शिव दर्शन पूजा के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से महाशिवरात्रि की रात से ही कुशेश्वरस्थान पहुंचे शिवभक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में अलसुबह ही कतार में लगी थी। बाबा कुशेश्वरनाथ की मंगल पूजा व आरती के बाद जलढरी और शिव दर्शन के लिए गर्भ गृह का पट खुला और जलाभिषेक का दौर शुरू हो गया। दोपहर बाद तक मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों की भीड़ लगी रही। निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के बीच लगभग 30 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना कर महाशिवरात्रि व्रत का पारण किया। न्यास समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ शशांक राज और उपाध्यक्ष सह एसडीपीओ प्रभाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.