शिव तांडव से मनमोहा
उन्नाव, फरवरी 17 -- बीघापुर। नगर पंचायत स्थित बाबा गोदावलेश्वर धाम में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतिम दिन कानपुर से आई हरीश शुक्ला एंड पार्टी ने सांस्कृतिक, सामाजिक सरोकारी से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर वाह- वाही लूटी।अवधी गीतकारा तन्नूराय ने भोले बाबा तेरी नौकरी, सबसे बढ़िया है सबसे खरी, तेरे दरवाजे की चाकरी, सबसे बढ़िया है सबसे खरी। ऊंचे ऊंचे मंदिर तेरे ऊंचा है तेरा धाम...हे कैलाशी वासी भोले हम करते हैं तुझे प्रणाम। यहीं नहीं, रितेश कुमार ने भी भजन संध्या में गीतों की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने शिव तांडव नृत्य की झांकियां निकालकर लोगों का मन मोहा। इस दौरान आयोजक सुधीर बाजपेई, पूर्व बोर्ड सदस्य दिलीप बाजपेई ने कलाकारों की सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.