शिव तांडव, गंगा अवतरण और राजस्थानी लोकनृत्य ने बांधा समां
प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज तथा उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को दो दिनी 'सार्थक' सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ हुआ। शुरुआत'लोक समागम: माटी की महक, अपनों का साथ' थीम के साथ दीप प्रज्ज्वलन और गायत्री मंत्रोच्चारण से हुई। शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने कहा कि लोक संस्कृति, लोकनृत्य और लोकगीत युवाओं में भारतीयता तथा राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करते हैं। मुख्य अतिथि विनीता जायसवाल और विशिष्ट अतिथि महापौर गणेश केसरवानी रहे।गायक मनोज गुप्ता और उनकी टीम ने लोकगीतों से श्रोताओं का मन मोह लिया। वहीं प्रो. इभा सिरोठिया, डॉ. रंजना त्रिपाठी, डॉ. चित्रा और डॉ. अंकिता चतुर्वेदी ने सुमधुर गायन प्रस्तुत किया। भरतनाट्यम कलाकार उर्वशी जेटली और उनकी टीम ने शिव त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.