मोतिहारी, फरवरी 14 -- गोविंदगंज। ब्रह्माकुमारी द्वारा महाशिवरात्रि पखवाड़ा अंतर्गत शिव झंडोतोलन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। सभी प्रकार के कमी, कमजोरियों को छोड़ने का संकल्प कराया गया। पूर्व विधायक सुनील मणि तिवारी ने कहा कि ब्रह्माकुमारियों की सेवा का देश ऋणी रहेगा। इस शिवरात्रि पर अपने अंदर की कमजोरी को शिव बाबा पर अर्पण कर दें। बीके विभा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में बड़े ही आत्मिक भाव से शिव जयंती का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक श्री तिवारी ने सेवा केंद्र प्रभारी बीके विभा, बीके रेखा ,बीके आरती ने शिव ध्वज को फहराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.