अररिया, अप्रैल 19 -- रानीगंज। एक संवाददाता बौसीं थाना क्षेत्र के मोहनी पंचायत के हरपुर गांव में शनिवार को महिला की मौत मामले में मृतका शिवज्योति देवी की मां संजू देवी के बयान पर बौसीं थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दर्ज प्राथमिकी में मृतिका की मां ने बताया है कि उनकी बेटी के सास व ससुर बार-बार दहेज की मांग करता था। इस बीच शनिवार को उनकी बेटी को उनकी सास संजीता कुमारी और ससुर शिवन ऋषिदेव ने मिलकर जान से मारकर फांसी पर लटका दिया। इधर मामले को लेकर बौसीं थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मृतका की मां संजू देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मृतका की सास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप हत्यारोपी ससुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- जौ...