कोडरमा, फरवरी 26 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। शिव चर्चा महिला मंडल समिति बजरंग नगर द्वारा महादेव नगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली में महिलाओं ने अबीर, गुलाल और पारंपरिक गीतों के साथ एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान महिला समूह द्वारा फूलों और गुलालों से होली खेलने की परंपरा देखने को मिली, जहां महिलाओं ने एक दूसरे को रंग व गुलाल से सराबोर किया। गुरुवार को शिव चर्चा महिला समिति की महिलाएं बजरंग नगर स्थित महादेव मंदिर में एकत्रित हुई, यहां सभी ने सबसे पहले एक दूसरे को गुलाल लगाया और फूल बरसाए और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद होली के गीतों पर जमकर थिरकी। शिव चर्चा महिला समिति की सुधा देवी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और समरसता का त्यौहार है। उन्होंने सभी महिलाओं से भारत को विश्व ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.