कानपुर, दिसम्बर 25 -- कानपुर। केसीए से आबद्ध व स्पार्क क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित तृतीय पं. शिव गोपाल द्विवेदी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता एक जनवरी 2026 से खेली जाएगी। यह जानकारी आयोजन सचिव नीरज वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सभी मैच मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में केसीए से पंजीकृत सीनियर डिवीजन की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इच्छुक टीमें 27 दिसंबर तक आयोजन सचिव से मैदान पर संपर्क कर सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...