भागलपुर, दिसम्बर 7 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय कहलगांव के खेल मैदान में शिव शिष्य हरिन्द्रानंद फाउंडेशन की ओर से रविवार को आयोजित एक दिवसीय शिव गुरु महोत्सव को लेकर कहलगांव में सैकड़ों शिव भक्त महिलाओं ने भव्य शोभा यात्रा निकाली थी।शोभा यात्रा में शामिल महिलाओं एवं शिवभक्तों ने बाजार में घूम घूमकर सभी दुकानदारों एवं आम लोगों से महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महोत्सव में नेपाल, भागलपुर, गोड्डा, साहिबगंज आदि जगहों से शिवभक्त आ रहे हैं। मुख्यवक्ता प्रो. रामेश्वर मंडल रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.