चतरा, मई 19 -- चतरा, संवाददाता। शहर के बाईपास स्थित दुबे लॉज में मंगलवार को शिव गुरु शिष्य राधा बहन एवं अंजनी सोनी के प्रांगण में शिवगुरु चर्चा का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शिव भक्त शामिल हुए। चर्चा में आए जिला प्रभारी भैया अखिलेश कुमार, संतोष कुमार, लक्ष्मण कुमार, राजेंद्र कुमार, शिव शिष्या जिला संयोजिका राधा बहन उपस्थित रहीं। इस दौरान जिला प्रभारी अखिलेश कुमार ने भगवान शिव और शिष्य के बारे में बहुत ही बारीकी से समझाया। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष के अध्यात्म में शिव आदि हैं न अंत हैं। अत: आप सभी शिव के शरण में आइए। जीवन में शिव स्वरूप के को हृदय के अंदर उतारिए और उनके दिए हुए तीन सूत्र का पालन कीजिए। महिला संयोजिका राधा बहन ने कहा कि शिव की सत्यता पावन है हमेशा पावन ही रहेगी। शिव की निकटता पाने ...