सहरसा, अप्रैल 20 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बलवाहाट मुख्य बाजार स्थित अपूर्व उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को शिव शिष्य हरिन्द्रानन्द फाउंडेशन द्वारा आयोजित विशाल शिव गुरु परिचर्चा में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ उमड़ पड़ी। आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लेकर भगवान शिव को गुरु रूप में स्वीकार करने का संकल्प लिया। परिचर्चा के दौरान लगभग 4500 श्रद्धालुओं ने सार्वजनिक रूप से अपने नामों की घोषणा करते हुए हरिन्द्रानन्द जी के बताए मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा ली। पूरे परिसर में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिव शिष्य भाई परमेश्वर ने कहा कि भगवान शिव को गुरु मानना आस्था का विषय है, न कि अंधविश्वास। यह भी पढ़ें- शिव-पार्वती प्राण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.