घाटशिला, जून 7 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के हल्दीपोखर में शिव गाजन पर्व समिति के तत्वावधान में शनिवार को भव्य भोक्ता कलश यात्रा (यात्रा घट) निकाली गई। कलश यात्रा में मुख्य पाटभोक्ता मनबोध गोप सहित सैकड़ों भोक्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा की शुरुआत गांव स्थित कमल तालाब में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद यात्रा नीम पेड़ चौक, राम मंदिर, दुर्गा मंदिर और कीर्तन पाड़ा होते हुए रंकिणी मंदिर पहुंची। वहां पूजा-अर्चना के उपरांत यात्रा पुनः शिव मंदिर पहुंची, जहां विशेष पूजा के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने देश देव महादेव, शिव शंकर भोलेनाथ सहित विभिन्न धार्मिक उद्घोषों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- बहरागोड़ा : दहकते अंगारों पर चलकर श्रद्धालुओं ने दिखाई शिवभक्ति, गाजन पर्व संपन्...