शिव-गंगा तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य 25 जून से पहले पूर्ण करने का निर्देश
कटिहार, जून 9 -- सालमारी, एक संवाददाता बाबा गोरखनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बिहार सरकार पर्यटन विभाग द्वारा 14 करोड़ 25 लाख 71 हजार की राशि से बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर का सौंदर्यीकरण हो रहा है। मंगलवार को पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार, सहायक अभियंता विशाल कुमार, कनीय अभियंता मनोज कुमार के द्वारा बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर पहुंच कर निर्माण कार्य का निरीक्षण कर संवेदक को आवश्यक निर्देश देते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पुर्ण करने की सलाह दी गयी। विशेष कर मंदिर परिसर स्थित शिव गंगा तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य 25 जून से पहले पूर्ण करने का निर्देश दिये। ताकि श्रावण माह पूर्णिमा में श्रद्धालुओं को सुविधा मिले। कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया की बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर को पर्यटन स्थल के रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.