रुद्रपुर, मई 1 -- रुद्रपुर/खटीमा। शहर के व्यापक विकास को लेकर बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रुद्रपुर की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को हरी झंडी दिए जाने पर मेयर विकास शर्मा ने खटीमा पहुंचकर उनका आभार जताया। मेयर ने स्वागत करते हुए पुष्पमाला अर्पित कर शहरवासियों की ओर से कृतज्ञता प्रकट की। शिष्टाचार भेंट में शहर के वर्तमान विकास कार्यों की समीक्षा के साथ भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मेयर ने लगातार उठाए गए जनहित के मुद्दों और बुनियादी समस्याओं को मुख्यमंत्री ने प्राथमिकता में शामिल किया, जिसके चलते अब परियोजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। यह भी पढ़ें- काशीपुर को काशी की तरह चमकाना चाहते हैं धामी: बाली गंगापुर रोड पर प्रस्तावित भव्य शिव ...