कानपुर, अप्रैल 3 -- कानपुर। मां दुर्गा देवी पार्क पुरानी बस्ती काकादेव में चल रही शिव महापुराण कथा के पंचम दिवस पर आचार्य योगेश अवस्थी योगीराज महाराज ने शुक्रवार को बताया कि जहां सम्मान न मिले वहां पर बुलाने पर भी नहीं जाना चाहिए। माता सती ने अपने पिता के यहां जाने का हठ किया था, लेकिन उन्हें सम्मान नहीं मिला। इस वजह से उनको अपने प्राणों को त्यागना पड़ा। कथा में सुशील कुमारी, आशुतोष, चंदेल, डाली, पाली, रेनू, प्रेमचंद अग्निहोत्री, संदीप बब्लू, धीरज दीपक आदि ने कथा का रसपान किया। कथा के मध्य व्यास पीठ से 1100 रुद्राक्ष का वितरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.