प्रयागराज, फरवरी 24 -- प्रयागराज, संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के धीरेंद्र वर्मा शताब्दी सभागार में मंगलवार को पुस्तक विमोचन और परिचर्चा का आयोजन हुआ। डॉ. शिव कुमार यादव की पुस्तक 'सभ्यता समीक्षा व कविता' का अतिथियों ने विमोचन किया। इस पर चर्चा करते हुए आलोचक व बीएचयू के प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल ने कहा कि लेखक की आलोचना का बीज शब्द प्रतिकार है। इन्हें प्रतिकार के बीच सृजनशीलता की गहरी समझ है। ये आनंद के नहीं आघात के आलोचक हैं। प्रो. कुमार वीरेंद्र ने कहा कि लेखक हिंदी आलोचना परंपरा की युवा पीढ़ी में सक्रिय हैं और इनकी आलोचना दृष्टि बिलकुल साफ और कृति केंद्रित है। प्रो. राकेश सिंह ने कहा कि शिव कुमार अपनी आलोचना में युद्ध और पर्यावरण की चर्चा करते हैं और इनकी आलेचना भारत केंद्रित है। युवा आलोचक दिनेश कुमार ने कहा कि वे हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.