शिव की स्तुति से मिलती है जीवन जीने की शक्ति : पूजा शास्त्री
मऊ, जून 4 -- मऊ, संवाददाता। हनुमान नगर भीटी में स्थित हनुमान मंदिर के पास अधिमास महोत्सव के अंतर्गत चल रहे संगीतमय शिव महापुराण में दूसरे दिन मंगलवार की शाम साध्वी पूजा शास्त्री ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। बताया कि शिव की स्तुति करने से जीवन जीने की शक्ति मिलती है। जीवन जीने की कला शिव महापुराण के माध्यम से ही पूर्ण हो सकती है। बताया कि कथा केवल कहानियों का संग्रह नहीं है, बल्कि आध्यात्मिक और नैतिक चिंतन का विषय है। मनुष्य इसमें अपने अहंकार को त्याग करके निष्काम भाव से भगवान भोलेनाथ की आराधना करनी चाहिए, जिससे सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है। यह भी पढ़ें- अहंकार आते ही भक्त से दूर होने लगते हैं भगवान : भानुशंकर जी महाराज शिवलिंग की स्थापना की विस्तृत चर्चा की और बताया कि मानव कल्याण के लिए शिव महापुराण अत्यंत आवश्यक है। भगवान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.