सहरसा, जून 18 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। विशनपुर गांव में शिव शिष्यता की जननी दीदी नीलम आनंद की 21वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक माहौल के बीच मनाई गई। शिव शिष्य परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे गुरु भाई एवं गुरु बहनों ने मां दीदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके दया, करुणा और आध्यात्मिक संदेशों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सामूहिक प्रार्थना, सत्संग एवं शिव परिचर्चा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान शिव की शरण में आने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है तथा शिव शिष्यता मानवता, सेवा और सदाचार का संदेश देती है। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर उमड़े शिव शिष्य, श्रद्धा व भक्ति का दिखा संगम उन्होंने क...