बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- शिव की आराधना से ही विश्व का कल्याण चकरसलपुर गांव में त्रि-दिवसीय रुद्र महायज्ञ फोटो: मंदिर शिव : चकरसलपुर गांव में नवनिर्मित मंदिर में आयोजित रुद्र महायज्ञ में शामिल लोग। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। विश्व शांति और कल्याण के लिए शिव का आराधना जरूरी है। शिव ही आदि और अंन्नत हैं। कण-कण में शिव हैं। विश्व कल्याण के लिए चकरसलपुर गांव में त्रि-दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिनों तक शिव की महिमा का गुणगान हुआ। गांव के बबलू कुमार, बीरेद्र कुमार, अजय महतो, जितन यादव, अरुण कुमार, अशोक महतो, व्यास महतो ने बताया कि तीनों दिनों के रुद्र महायज्ञ का समापन बुधवार को हो गया। महायज्ञ के बाद नवनिर्मित मंदिर में शिव लिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। ग्रामीणों के सहयोग से गांव में भव्य शिव मंदिर का निर्माण किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.