नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा को शक्ति, साहस और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक माना जाता है। आपने मां दुर्गा की तस्वीरों और प्रतिमाओं में उनके हाथों में त्रिशूल, सुदर्शन चक्र, धनुष-बाण, तलवार और शंख जैसे कई अस्त्र-शस्त्र देखे होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मां दुर्गा को ये अस्त्र किसने दिए थे और इनके पीछे क्या महत्व छिपा है? मार्कंडेय पुराण के अंतर्गत दुर्गा सप्तशती में देवी के प्राकट्य और देवताओं की ओर से उन्हें दिए गए उपहारों का वर्णन मिलता है। मान्यताओं के अनुसार, जब महिषासुर के अत्याचारों से देवता परेशान हो गए, तब सभी देवताओं की शक्तियों से मां दुर्गा का प्राकट्य हुआ। देवताओं ने मां दुर्गा को अलग-अलग अस्त्र-शस्त्र और दिव्य वस्तुएं भेंट कीं, ताकि वह महिषासुर का...