शिव कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों की सेवा
सहारनपुर, अगस्त 8 -- छुटमलपुर। कलसिया रोड स्थित ठाकुर चंद्रपाल सिंह आईटीआई परिसर में हिंदू जागरण मंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13वें शिव कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन, पेयजल, स्नान, विश्राम और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। आयोजक ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने बताया कि यात्रा अवधि तक शिविर चौबीस घंटे संचालित रहेगा। पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, केएल अरोड़ा, संदीप गुप्ता, आरके जैन, अरुण सूरी, यशपाल मलिक, अरुण शर्मा, सुरेंद्र शर्मा और बिजेंद्र कश्यप ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: भाकियू टिकैत ने कांवड़ शिविर लगाकर की शिवभक्तों की सेवा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.