भदोही, मार्च 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के डुहिया दानीपट्टी गांव में रविवार को शिव महापुराण की कथा सुन आस्थावान कृतार्थ हो गए। कथा वाचक श्री 1008 रतन वशिष्ट महराज ने भक्तों को कथा का रसपान कराया। इस दौरान महराज ने कहा कि शिव महापुराण सनातन धर्म के प्राचीन ग्रंथों में से एक है। जिसके श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन के अनेक कष्ट दूर हो जाते हैं, और उनका कल्याण भी होता है। वर्तमान कलियुग में मनुष्य अनेक प्रकार की समस्याओं से घिरा हुआ है। भविष्य मालिका ग्रंथ के अनुसार वर्ष 2026 से 2032 के बीच संसार में धन हानि सहित कई प्रकार की विपरीत परिस्थितियों की संभावना बताई गई है। ऐसे विकट समय में भगवान का भजन-कीर्तन और कथा श्रवण ही मनुष्य का सबसे बड़ा सहारा है। इस मौके पर संजय पांडेय, विभूति नारायण पांडेय, रिंकू, नारायण पांडेय, मनोज, विमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.