मुंगेर, मार्च 29 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के धपरी स्थित प्राचीन सचितेश्वर नाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में वायु पुराण कथा में प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य ओम प्रकाश शास्त्री ने श्रद्धालुओं को बेलपत्र की महिमा और शिव कृपा के रहस्यों से अवगत कराया। आचार्य ने कथा में कहा कि बेलपत्र का वृक्ष केवल एक पौधा नहीं, बल्कि साक्षात् भगवान शिव और माता लक्ष्मी का स्वरूप है। उन्होंने बताया कि सोमवार या अष्टमी तिथि को बेल वृक्ष के नीचे पूजन करने से 33 करोड़ देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और भक्त को 68 करोड़ तीर्थों के दर्शन के समान पुण्य मिलता है।कथा के दौरान आचार्य शास्त्री ने कुछ विशेष धार्मिक उपायों का उल्लेख किया जिसमे सोमवार की अष्टमी के दिन किसी शिवालय या घर के बेल वृक्ष के नीचे ब्राह्मण-ब्राह्मणी को श्रद्धापूर्वक खीर का भोजन कराए...