बांका, अगस्त 17 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कांवर से गंगाजल ले जाने और अभिषेक द्वारा शिव को सौंपने का अनुष्ठान शिव और गंगा की समवेत आराधना है। श्रावणी मेले का दो तिहाई समय बीतने को है, लेकिन कांवरियों की आस्था और उत्साह में तनिक भी कमी नहीं आई है। सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर पैदल नंगे पांव बढ़ रहे शिवभक्त कांवरिया इस समय कांवर पथ पर आस्था की मिसाल बने हुए हैं। यह भी पढ़ें- ओम नमः शिवाय की गूंज से भक्तिमय हुआ कच्ची कांवरिया पथकांवर यात्रा की कठिनाई सोमवार को दिन भर मौसम में धूप और छांव का खेल चलता रहा, लेकिन इन प्राकृतिक बदलावों का कांवरियों पर कोई असर नहीं पड़ा। उनके होंठों पर बोलबम-बोलबम, बाबा नगरिया दूर है, जाना जरूर है जैसे जयघोष ऊर्जा का संचार कर रहे थे। जब मौसम सुहाना होता, तो कांवरियों के कंठ से हर हर महादेव...