रांची, अप्रैल 19 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी के एतिहासिक मंडा पूजा के क्रम में रविवार की रात सैकड़ों शिव उपासक भोक्ता और महिला सोकताइनों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर फूलखुंदी रस्म पूरा किया। इस दौरान शिव भक्त और सोकताइन माथे पर कलश लेकर अंगारों पर ऐसे चल रहे थे, मानो फूलों पर चल रहे हों। पूजा अनुष्ठान की शुरुआत सुबह नगर भ्रमण व भिक्षाटन कार्यक्रम से हुई। इसके बाद सभी कतारबद्ध होकर स्थानीय तालाब पहुंचे, जहां स्नान-ध्यान के बाद भोक्ताओं ने लोटन सेवा कर भगवान शिव की आराधना की। पुनः स्नान के बाद धुआं-सुआं की रस्म पूरी की गई। रात करीब नौ बजे भोक्ता और सोकताइनों ने तालाब में स्नान कर गाजे-बाजे के साथ जयकारा लगाते हुए शिव मंदिर प्रांगण में प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- इटकी में आज सैकड़ों भोंक्ता करेंगे फुलखुंदीदी पंडित पंचम दास ने पारंपरिक तरीके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.