रांची, अप्रैल 14 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड के हांसा और घाघरा गांवों में झारखंड की समृद्ध लोक परंपरा और आस्था के प्रतीक मंडा पर्व का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पूरे क्षेत्र में जय भोलेनाथ और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। तीन दिन पूर्व शुरू हुए इस पर्व का समापन मंगलवार को झूलन अनुष्ठान के साथ हुआ। समापन के अवसर पर भगवान शिव को सत्तू और गुड़ का भोग अर्पित किया गया। दोनों गांवों में 50 से अधिक भोक्ताओं (शिवभक्तों) ने निर्जला उपवास रखकर कठिन साधना की। पर्व के दौरान खटनी, मंदिर परिक्रमा, लोटन पूजा, लफड़ा, फुलकुंदी और झूलन जैसे पारंपरिक अनुष्ठान पंडितों द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराए गए। यह भी पढ़ें- छेलकानी गांव में मां मंगल चंडी पूजा धूमधाम से आयोजन अनुष्ठानों के क्रम में भोक्ताओं ने हवा में छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.