काशीपुर, अप्रैल 26 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। संत निरंकारी मिशन के मानव एकता दिवस पर रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान किया। ठाकुरद्वारा रोड स्थित संत निरंकारी भवन में बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में आयोजित इस शिविर में कुछ दुर्लभ रक्त समूहों को आपातकालीन उपयोग के लिए सुरक्षित रखा गया। निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंद्र सुखीजा ने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंदों का जीवन बचाता है, बल्कि दानदाता को आत्मिक संतोष और शांति भी प्रदान करता है। काशीपुर से आए डॉ. मनु पांडेय की टीम ने रक्त संग्रह किया। शिविर में पहुंचे व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह ने इसे मानव सेवा की महत्वपूर्ण पहल बताया। वहीं, पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल ने भी निस्वार्थ रक्तदान कार्यों की सराहना की। यहां करण सिंह, अरविंद कुमार, सिद्धार्थ सिंघल, दीपक कुमार, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.