समस्तीपुर, जून 9 -- बाबूबरही। बाबूबरही सीएचसी स्तर पर पूर्व की भांति मंगलवार को आयोजित पीएम मातृत्व शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं को बाजार के निजी जांच केंद्रों में भेजे जाने का मामला दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। शिविर में कुछ महिलाओं एवं उनके परिजनों ने कथित रूप से ये आरोप लगाया कि उन्हें सरकारी व्यवस्था के तहत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के बजाय बाजार स्थित जांच केंद्रों में जांच कराने की सलाह दी गई। इससे पर स्थानीय लोगों का यह कहना है कि पीएम के सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। पर जब यदि मरीजों को बाहरी जांच केंद्रों की ओर भेजा जा रहा है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- शिविर से लौटाने का आरोप निराधार मामले को लेकर स्थानीय अधिकारियों की ओर स...