औरंगाबाद, मार्च 13 -- दाउदनगर प्रखंड के किसानों को आसान तरीके से किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रखंड कृषि कार्यालय में आयोजित केसीसी शिविर अपेक्षित परिणाम नहीं दे सका। शिविर में किसानों की उपस्थिति और आवेदनों की संख्या संतोषजनक रही, लेकिन अधिकांश बैंकों के प्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी के कारण मौके पर किसी भी आवेदन का निस्तारण नहीं हो पाया। इससे बड़ी संख्या में किसान मायूस होकर लौट गए। शिविर के दौरान कुल 37 किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन जमा किए। कृषि विभाग की ओर से उम्मीद थी कि बैंक प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आवेदनों की जांच कर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी, लेकिन अधिकांश बैंकों के अधिकारी नहीं पहुंचे। अग्रणी जिला प्रबंधक की ओर से सभी संबंधित बैंकों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.