बलिया, अप्रैल 12 -- बांसडीह। जयनारायण महाविद्यालय दुर्गीपुर (बेरूआरबारी) में रविवार को बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के राष्ट्रीय सेवा योजना (योगा)के पांच दिवसीय शिविर का समापन हुआ। शिविर में सेवक,सेविकाओं ने योग, नाटक , गीत, नृत्य आदि प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि जेएनसीयू के कुलसचिव संतलाल पाल ने कहा की सभी लोगों के जीवन में योग का महत्व हैं, हम सभी को योग जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा की स्काउट से प्राप्त प्रशिक्षण को स्वयं सेवक और सेविकाएं अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें। मुख्य अतिथि ने छात्र छात्राओं को पदक व मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, डॉ. शैलेन्द्र मिश्र, संतोष चौबे चुन्नू, रमेश यादव, शम्भू नाथ तिवारी, तेजपाल, शक्ति तिवारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...