सोनभद्र, अप्रैल 22 -- अनपरा,संवाददाता। उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के तत्वधान में सोनभद्र फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा लगाये गये अंडर 20 बालक वर्ग प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन बुधवार को हुआ। अनपरा के सीआईएसफ़ खेल मैदान में इस शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि ई दूधनाथ महाप्रबंधक अ ताप विशिष्ट अतिथि ई प्रशांत कुमार त्रिपाठी महाप्रबंधक द ताप, ई निशीथ शर्मा महाप्रबंधक सिविल व अनपरा परियोजना के क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार ,अनिल सिंह अध्यक्ष सोनभद्र फुटबॉल एसोसिएशन,सचिव नूरुद्दीन,उपाध्यक्ष कमलेश खम्भे द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण शारीरिक फिटनेस ,मानसिक विकास और सामाजिक कौशल बढ़ाने का उत्कृष्ट माध्यम है। स्थानीय युवाओं को आपसी समन्वय -टीम वर्क विकसित करने में सहायक रहेगा। कार्यक्रम का संचालन माधवेन्द्र सिंह वरिष्ठ उपाध...