चित्रकूट, मई 10 -- चित्रकूट। विकास पथ सेवा संस्थान ने सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड के सहयोग से कंपोजिट विद्यालय सकरौली में नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें 252 लोगों की आंखों का परीक्षण हुआ। इनमें 25 लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत मिली। जिनको आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शिविर संयोजक प्रधानाध्यापक सोमनाथ यादव, नगर पालिका कर्वी के सभासद शंकर प्रसाद यादव, रामनरेश यादव प्रधान प्रतिनिधि ने व्यवस्थाएं की। कुल 252 लोगों का नेत्र परीक्षण कर 25 लोग ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए। जबकि 102 लोगों को आई ड्रॉप दिया गया। शिविर में महिला, पुरुषों के अलावा सैकड़ों बच्चे आंखों की जांच कराने पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- संत सूरदास जयंती पर लगा नेत्र परीक्षण शिविर इन सभी की आंखों की जांच के साथ सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.