शिविर लगा कर राहगीरों के बीच शरबत का वितरण
आदित्यपुर, मई 19 -- आदित्यपुर। शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) की ओर से सोमवार को एनआईटी मोड़, आदित्यपुर में शिविर लगा कर राहगीरों के बीच शरबत का वितरण किया गया। प्रातः 10 बजे से लेकर अपराह्न दो बजे तक संचालित शिविर के माध्यम से राहगीरों के बीच 30 किलो चना, 15 किलो गुड़ और 1400 लीटर शरबत का वितरण किया गया। भाटिया बस्ती और आसपास के स्कूली बच्चों ने शिविर में पहुंच कर शीतल पेय शरबत का खूब मजा उठाया। इस अवसर पर मंडली के संस्थापक सह संरक्षक देवव्रत घोष, सचिव उज्ज्वल घोष, मिलन बेरा, मंटू सिंह मोदक, आयुष्मान गर्ग, मनीष मुखर्जी, सुमन सिन्हा, प्रकाश प्रधान, सदानंद चौधरी, वरुण कुमार, अजीत कुमार, सनोज कुमार सिंह, गौरांगो धर आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- भोजन और शरबत का किया वितरण मंडली का अगला शिविर आगामी 21 मई को सरायकेला बाजार में आयोजित किया गया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.