बिजनौर, मार्च 16 -- स्योहारा। अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड यूनिट स्योहारा के डिस्पेंसरी में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 370 मरीज का परीक्षण कर दवा वितरण की गई। शिविर का शुभारंभ अधिशासी अध्यक्ष सुखबीर सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। मुरादाबाद के सिद्ध हॉस्पिटल से आए डॉ. अनुराग मल्होत्रा, डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. अंकुर, डॉ. नेहा, डॉ. श्रुति, डॉ. मोहम्मद इकराम आदि ने मरीजों का परीक्षण कर दवा वितरण की। इस दौरान अधिशासी अध्यक्ष सुखबीर सिंह, अधिशासी उपाध्यक्ष सुवील, विवेककांत शर्मा, प्रमोद कुमार, मुकेश मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, एडवोकेट राजेश शर्मा,जेके सिंह,दिनेश कुमार,अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.