बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- शिविर लगाकर 275 पशुओं की स्वास्थ्य जांच, दी गयीं दवाइयां अस्थावां के कोनन्द में चलाया गया जागरूकता अभियान फोटो अस्थावां : कोनन्द गांव में लगे शिविर में किसानों को जागरूक करते चिकित्सक व जीविकाकर्मी। अस्थावां, निज संवाददाता । प्रखंड के कोनन्द गांव के रानी तालाब के समीप गुरुवार को जीविका एवं पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया। उद्देश्य, ग्रामीण किसानों को पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं पोषण संबंधी जानकारियां देना तथा निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना था। जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमरीश कुमार जोशी, अनिरुद्ध सिंह, मनीषा ठाकुर, नीतू कुमारी, स्वेता कुमारी तथा पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक डॉ. अजय अकेला उपस्थित रहे। पशु चिकित्सक ने बताया कि शिविर में कुल 123 किसानों ने भाग लिया। 27...