बुलंदशहर, फरवरी 25 -- अनूपशहर। डीपीबीएस कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर अभियान चलाया गया। बुधवार को कालेज परिसर एवं मोहल्ला नेहरू गंज नई बस्ती में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की थीम मतदाता जागरूकता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं आमजन में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा मतदान के महत्व को रेखांकित करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा मतदाता जागरूकता विषय पर आकर्षक एवं प्रेरणादायक पोस्टर तैयार किए गए। पोस्टरों के माध्यम से सशक्त लोकतंत्र के लिए शत-प्रतिशत मतदान तथा मतदान हमारा अधिकार और कर्तव्य जैसे संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डा. सोहन आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की सुदृढ़ता नागरिकों की सक्रिय भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.