कन्नौज, फरवरी 5 -- कन्नौज। जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य जारी है। बुधवार को जिले के 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, दो जिला स्तरीय केंद्रों और एक मेडिकल कॉलेज में विशेष शिविर आयोजित किए गए। शिविरों के माध्यम से कुल 49 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सतेन्द्र कुमार ने बताया कि जिले में कुल 1,65,648 पात्र परिवार चिन्हित हैं, जिनमें से अब तक 1,45,429 परिवारों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। यह कुल लक्ष्य का 88.07 प्रतिशत है। लाभार्थियों की कुल संख्या 7,76,281 के सापेक्ष अब तक 4,59,439 लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं, जो 59.17 प्रतिशत प्रगति दर्शाता है। योजना के तहत अब तक लगभग 49 हजार लाभार्थियों को विभिन्न अस्पतालों में निःशुल्क उपचार की सुविधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.