शिविर लगाकर बनाए 45 आयुष्मान कार्ड
कन्नौज, अप्रैल 16 -- नगर के वार्ड 9 हर्ष नगर में आयुष्मान कार्ड कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी तादात में लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनवाए। गुरुवार को वार्ड नंबर 9 हर्ष नगर में आयोजित आयुष्मान कार्ड कैंप में संबंधित कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लोगों को आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी दी। इसके बाद आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। जिसमें 45 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस मौके पर सभासद निर्मल कुमार, अभिषेक कुमार, जैनुल के अलावा पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोग हुए लाभान्वित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.