रायबरेली, जून 6 -- रायबरेली, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला जेल में निरुद्ध बंदियों को कानूनी जानकारी दी गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित मिश्रा ने रहन-सहन, जेल चिकित्सालय तथा लीगल ऐड क्लीनिक एवं बन्दियों के हितों से सम्बन्धित मामलों के सम्बन्ध में जानकारी ली। सचिव ने बंदियों से मुलाक़ात कर उनको मिल रही विधिक सहायता के सम्बन्ध मे जानकारी ली। सचिव ने जेलर हिमांशु रौतेला से जेल के अन्दर कैदियों की स्थिती व रख-रखाव के बाबत भी जानकारी ली। इसके साथ ही विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया गया। प्रभारी सचिव अमित मिश्रा ने बंदियों से बात कर उनकी परेशानियों, विधिक समस्याओं एवं जेल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। प्रभारी सचिव ने बन्दियों को बताया कि जेल में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वह जेल में...