खगडि़या, मई 6 -- चौथम । एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन परिसर में बुधवार को दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के डॉक्टरों द्वारा दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के उपरांत लाभुकों को उनके दिव्यांगता अनुपात के आधार पर प्रमाण पत्र भी मौके पर ही उपलब्ध कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि यह दो दिवसीय शिविर था, जिसमें दिव्यांगजनों की जांच लगातार की जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। जबकि प्रक्रिया जारी है। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अखलाक अख्तर, न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार एवं डॉ. सुमित कुमार मौजूद रहे। साथ ही अन्य मेडिकल कर्मियों ने भी सहयोग किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.