धनबाद, सितम्बर 17 -- धनबाद पूर्वी टुंडी प्रखंड स्थित शहरपुरा गांव में मंगलवार को आयुष फाउंडेशन और जेपी ग्रुप ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें 100 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। बड़ी संख्या में लोग डायरिया से पीड़ित पाए गए। सभी का इलाज किया गया और मुफ्त दवाएं दी गईं। इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। शिविर में डॉ एम भट्टाचार्य, प्रियांशु कुमारी और शिल्पा कुमारी ने मरीजों की जांच की। शिविर सफल बनाने में आयुष फाउंडेशन के अध्यक्ष गणेश शर्मा, सचिव अर्पिता अग्रवाल और कोषाध्यक्ष गोविंद मोहन, कुमार प्रशांत, कुंदन आदि की अहम भूमिका थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.