औरैया, जनवरी 24 -- औरैया, संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के 24वें दिन परिवहन निगम परिसर में बसों के चालक और परिचालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में चालक व परिचालक मौजूद रहे। गोष्ठी में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एनसी शर्मा ने परिवहन निगम की बसों के चालक-परिचालकों को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोहरे के मौसम में वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग अवश्य करें, हेडलाइट को लो बीम पर रखें, डिफॉगर का उपयोग करें तथा वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप अवश्य लगाएं। इसके साथ ही उन्होंने सड़क संकेतों का पालन करते हुए सतर्कता से वाहन चलाने पर जोर दिया। उन्होंने ट्रैफिक नियमों और विनियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि दोपहिया...