बलरामपुर, जनवरी 29 -- तुलसीपुर, संवाददाता। विकासखंड तुलसीपुर के ग्राम पंचायत सेखुइनिया कलॉ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए केवाईसी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में किसान पहुंचकर अपना केवाईसी सत्यापन कराते नजर आए। व्यवस्था सुचारु रखने के लिए संबंधित कर्मचारियों ने मौके पर ही दस्तावेजों की जांच कर प्रक्रिया पूरी कराई। कृषि अधिकारी संतोष कुमार तिवारी ने किसानों को योजना से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि लाभ पाने के लिए खतौनी में दर्ज हिस्सेदारी सही होना बेहद जरूरी है। उन्होंने किसानों से अपील किया कि वे राजस्व अभिलेख दुरुस्त करवा लें, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे। इस अवसर पर लेखपाल रवि मणि त्रिपाठी, बृजेश कुमार पांडेय सहित अन्य कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे। ...