बागेश्वर, अप्रैल 30 -- बागेश्वर। द पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल कपकोट में गुरुवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाएं भी वितरित की गईं। अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने विद्यार्थियों को ऋतुचर्या (सीजनल डाइट) और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। परीक्षण के बाद जरूरत के अनुसार विद्यार्थियों को निशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां भी दी गईं। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.