कटिहार, जनवरी 8 -- आजमनगर, एक संवाददाता प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन के सभा कक्ष में शिविर लगाकर किसानों का रजिस्ट्रीकरण किया गया। इस मौके पर किसान सम्मान योजना के तहत आने वाली राशि के लिए खाते का केवाईसी भी किया गया। बताया जाता है कि केंद्र सरकार की योजना प्रधानमंत्री सम्मान योजना के तहत किसानों को दिए जाने वाली 6000 की राशि के लिए सरकार के निर्देश के आलोक में किसानों का पुनः रजिस्ट्रीकरण तथा खाता में केवाईसी कराए जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। उक्त निर्देश के आलोक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी की निगरानी में किसान सलाहकार राजस्व कर्मचारी द्वारा किसानों का निबंधन सह केवाईसी कराए जाने हेतु विभिन्न पंचायत सहित प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन के सभा कक्ष में शिविर का आयोजन किया गया था। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी रितिक कुमार विकास कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.